सूंदरगढ़ में चल रहा है सांसद खेल महोत्सव

सूंदरगढ़ में चल रहा है सांसद खेल महोत्सव

देश भर के हर संसदीय क्षेत्र में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार "सासंद खेल महोत्सव" शुरू की गई है। इस आयोजन की जानकारी देने के लिए राउरकेला के पंथनिवास होटल के सभागृह में एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
भाजपा जिला प्रवक्ता गंगाधर दाश ने मौजूद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस खेल महोत्सव का मुख्य मकसद जमीनी स्तर पर छिपे हुए प्रतिभाओं को चुनना और खेल के ज़रिए युवाओं में नेतृत्व क्षमता  को विकसित करना है।
उन्होंने कहा कि यह खेल महोत्सव देशभक्ति को बढ़ावा देगा और एक स्वास्थ्य समाज और स्वास्थ्य देश बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। यह प्रतियोगिता पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर पर शुरू हो चुका है और इसे  सांसद क्षेत्र द्वारा चुना जाएगा। चुनिंदा खिलाडी़ जिला स्तर पर खेलकर अपना प्रतिभा दिखा सकते हैं। राउरकेला विधानसभा क्षेत्र में यह खेल 8 और 9 दिसंबर को और रघुनाथपल्ली विधानसभा क्षेत्र में 10 और 11 दिसंबर को होगा। इसमें 12 से 16 और 17 से 24 साल के लड़के-लड़कियां हिस्सा लेंगे। बताया गया कि सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र में यह 13 से 16 दिसंबर तक होगा। इस खेल में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल, बॉक्सिंग, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, तीरंदाजी, साइकिलिंग, रंगोली, पुची, दौड़, योगा आदि 15 खेल शामिल हैं। इस कार्यक्रम के अलावा बनई के कोइडा से एक मशाल जुलूस शुरू हो चुका है जो इस महीने की 8 तारीख को राउरकेला और 13 दिसंबर को सुंदरगढ़ पहुंचेगा। यह सुंदरगढ़ खेलों का वार्षिक उत्सव है। यह हमारे क्षेत्र के लिए गर्व और गौरव का समय है। इसलिए हम सभी इसे सफल बनाने में मदद और सहयोग करेंगे। यह महोत्सव सबके लिए है, यह कोई पार्टी नहीं है, इसलिए हर कोई पार्टी से जुड़े बिना इसमें हिस्सा ले सकता है। राउरकेला कोऑर्डिनेटर प्रकाश पासवान और रघुनाथपल्ली कोऑर्डिनेटर विनोद मुनि ने अपने इलाके की जगह और तारीख के बारे में बताया। बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम में एथलेटिक्स, कबड्डी, योगा, रस्सी कूद, पूछी, रंगोली वगैरह स्पोर्ट्स हुए। पानपोषा में बैडमिंटन और हॉकी हुए। वॉलीबॉल सेक्टर 20 राइजिंग क्लब में, साइकिलिंग बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम में, बॉक्सिंग सेक्टर 20 राउरकेला क्लब में, हैंडबॉल और आर्चरी बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम में होंगे। उन्होंने बताया कि खेल हर दिन सुबह 8 बजे शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि राउरकेला से 3500 लोगों ने ऑनलाइन और 1000 ने ऑफलाइन और रघुनाथपल्ली से 2017 लोगों ने ऑनलाइन और 500 ने ऑफलाइन रजिस्टर किया है।