सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के बंकर को किया ध्वस्त

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के बंकर को किया ध्वस्त

कोल्हान जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के सात बंकरों को किया ध्वस्त किया। 

कोल्हान जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है। यह सभी बंकर जिले के अतिनक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम जिमकी ईकीर के आसपास के जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में बने हुए थे। इन सातों बंकरों में 60-70 लोगों के ठहरने की व्यवस्था थी। मौके से सुरक्षाबलों ने आईईडी बनाने में उपयोग में आने वाली सामग्री और दैनिक उपयोग में आने वाले सामग्री को बरामद किया है।

इस संबंध में जारी प्रेश रिलीज में कहा गया है कि " 

प्रेस विज्ञप्ति

प्रतिबंधित मा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN 157 BN, 174 BN. 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुका अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 10.10.2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईठा, छोटा कुईता, मारादिरी, मेरालगडा, हाथीगुरू, तिलायवेडा बोवपाईससांग, कटम्बा, बावहातु, बोरोय लेमसाठीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबाता तुम्बाहाका, रेगढ़ा पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान आज दिनांक 29.02.2024 को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम जिम्को इकोर के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में 07 (सात) पुराने नक्सली बंकर (Bunkers) में लगभग 60-70 लोगो की रूकने की व्यवस्था थी, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही दोनों नक्सली कैम्प से निम्नलिखित दैनिक उपयोग एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

1. नक्सली काली पर्वी-2 सेट

2. नक्सली हरा वर्दी-1 सेट

3. पुल प्रेशर आईईडी नैकनिज्म-30 नग

. नक्सली साहित्य-10 पुस्तक

4

5. मुंडारी पुस्तक-1

6. सिरिज आईईडी मैकनिज्म-1

7. एमिनेशन पाउच-2 नग

8. खाकी जैकेट-1

9. ट्रैक सूट-1 सेट

10. पिलू बैंग-2

11. बैटरी-2

12. चार्जेबल बैटरी उयूरारोल 10 नग

13. पेंसिल बेटरी-7 नग

14. कमांड आईईडी स्विच-1

15. विद्युत तार-15 मी

16. रेडियो वायरलेस सेट चार्जर-1

17. मोबाइल चार्जर-2 नग।

18 नक्सली बैनर लाल-76 नग

19. नक्सली लाल कपड़ा 50 मीटर

20 स्टील कंटेनर (1 किग्रा)-2 नग (आईईसी बनाने हेतु 21. स्टील कंटेनर (15 किलोग्राम)-1

22. स्टील बॉक्स-5 नग।

23. लोहे की कील-5 किग्रा

24. फावडा-2 नग।

25. आयरन रॉड कटर 2 नग।

26. स्क्रू ड्राइवर-1

27. लेडीज बैंग-1

28. पेंट-3 किग्रा

29. पेंट ब्रश 5

30.

31. लेडीज शॉल-1

32. औषधी पुस्तक-1

33. जल संतुलन पाइप-25 मीटर

34. दस्ताना-1

35. प्लास्टिक बैग-18

36. ऊनी कपड़ा 1 सेट

37 जूते 5 जोड़ी

38. चप्पल 1 जोडा

39. विभिन्न प्रकार के आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयों अत्यधिक मात्रा में।

40. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।