सुभद्रा स्वागत पदयात्रा आयोजित
सरकार की अभिनव पहल सुभद्रा योजना के बारे में व्यापक जन जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आज पूरे सुंदरगढ़ जिले में "सुभद्रा स्वागत पदयात्रा" का आयोजन किया गया।
इस संबंध में आज जिला कार्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय सुभद्रा स्वागत पदयात्रा कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अधिकारी मनोज महाजन ने किया. पदयात्रा में सुभद्रा योजना का जागरूकता संदेश दिया गया।
यह पदयात्रा हॉस्पिटल चौक से होते हुए जिला कार्यालय पर समाप्त हुई। इस पदयात्रा में स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, सुभद्रा योजना के लाभार्थी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।
बाद में विकास भवन में सुभद्रा योजना पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें योजना को लेकर सरकार के नियमों पर चर्चा की गयी. मसलन, योजना में किसे शामिल किया जा सकता है, किस आयु वर्ग की महिलाओं को शामिल किया जा सकता है, योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि और वार्षिक किश्तें कब मिलेंगी आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही हितधारकों ने योजना के संबंध में अपनी शंकाएं भी रखीं और उपस्थित अधिकारियों ने उनका उत्तर दिया. साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया. जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री कुंती प्रधान, जिला परिषद के मुख्य विकास अधिकारी और कार्यकारी अधिकारी श्री चुकाबंधु नाइक, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री कृष्णा कुमारी नंदा, जिला सूचना और जनसंपर्क अधिकारी नंदिनी मुंडारी, ओडिशा जीका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री सैमुअल टोप्पो, मिशन शक्ति के जिला परियोजना प्रबंधक श्री बसंत मल्लिक, चिन्मय सराफ, मीनाक्षी प्रधान, सुलीला रथ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।





