सुंदरगढ़ को मिला सीनियर पुरुष वर्ग में चैंपियन का खिताब
प्रेस विज्ञप्ति : जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, सुंदरगढ़
हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा स्टेट चैंपियनशिप 2024 के तीसरे संस्करण के सीनियर पुरुष वर्ग में सुंदरगढ़ ने ईस्ट कोस्ट रेलवे को हराकर कप जीता। जबकि गंगपुर हॉकी एसोसिएशन ने देवगढ़ को हराकर कांस्य पदक जीता।
राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में आयोजित सीनियर पुरुष वर्ग के फाइनल में सुंदरगढ़ ने ईस्ट कोस्ट रेलवे को 4-1 से हराकर खिताब जीता। वहीं तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में गंगपुर हॉकी एसोसिएशन ने देवगढ़ को 4-2 से हराया।
इस कार्यक्रम में सौम्य रंजन गोछायत (सहायक वन आरकेएल), श्रीमती सुधा प्रधान (अधीक्षक आरजीएच), सुदीप्त नायक (ओएएस, खेल निदेशक), सनातन साहू (सचिव एचएओ), कालू चरण चौधरी (ओएसडी, खेल छात्रावास राउरकेला), बीजे करिअप्पा (निदेशक कोचिंग हॉकी), भरत सीएच साहू और श्रीमती लुसेला एक्का सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने विजेता टीमों को नकद पुरस्कार प्रदान किए।

सुंदरगढ़ को खिताब जीतने के लिए 30,000 रुपये का पुरष्कार दिया गया, जबकि ईस्ट कोस्ट रेलवे को दूसरे स्थान पर रहने के लिए 20,000 रुपये और गणपुर हॉकी एसोसिएशन को तीसरा स्थान हासिल करने के लिए 10,000 रुपये का पुरष्कार दिया गया।
इसके अतिरिक्त, टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी 8000-8000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बीजू एक्का (स्पोर्ट्स हॉस्टल) को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि सुनील टोप्पो (रेलवे) को सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड, सुरीन संजय कुमार (देवगढ़) को सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर, केरोबिन लाकड़ा (गांगपुर) को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर और एसए दिलीप कुमार (सुंदरगढ़) को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के रूप में सम्मानित किया गया।





