आईटीआई छात्र की मौत हत्या या आत्महत्या
सुंदरगढ़ जिला के कुतरा थाना अंतर्गत आनेवाले बिरिंगा टोली गांव के पास, हृदानंद आईटीआई ट्रेनिंग सेंटर में पढ़ने वाले एक छात्र का शव रक्तरंजित हालत में हॉस्टल के नीचे पडा हुआ मिला । यह हत्या है या आत्महत्या,संदेह बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बिरिंगा टोली में हृदानंद आईटीआई के तलसारा थाना क्षेत्र के एक गाँव में रहने वाले सोनू अभिषेक तांती नामक 22 वर्षीय युवक, जो इलेक्ट्रिकल बिषय से द्वीतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बीती रात हॉस्टल में सबके भोजन कर लेने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। दूसरे दिन सुबह उसका शव खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा मिला उसकी मौत हो गई थी। यह नजारा देखकर हॉस्टल परिसर में मातम का माहौल बन गया। बैशाख ट्रेनिंग सेंटर के टीचर तुरंत मौके पर पहुंचे और कुतरा थाने को घटना की जानकारी देने के बाद राजगांगपुर एसडीपीओ विभूति भूषण भोई कुतरा थाना अधिकारी लोकेश साहू मौके पर पहुंचे और मौत के कारणों का पता लगाया। वे जांच कर रहे हैं कि यह आत्महत्या है या किसी ने उसे मारकर चार मंजिला हॉस्टल से फेंक दिया। पता चला है कि आगे की जांच चल रही है। पुलिस उसके परिवार को खबर कर दी है। और उसके शव को कब्जे में लेकर, अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया और शव परिक्षण के लिए राजगांगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। पुलिस ने कहा कि शव परिक्षण की रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर जांच की जाएगी।





