सीपीआईएम द्वारा भीभराव अंबेड़कर जयंती मनाई गई
सीपीआई (एम) की राउरकेला इकाई द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई।इस दिन को संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ-राष्ट्र बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया।
सीपीआई (एम) केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती को संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया है, और लोगों को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों से प्रेरित होने का आह्वान किया गया है।
सीपीआई (एम) राउरकेला के संपादक राज किशोर प्रधान ने राउरकेला के उदितनगर में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता की, इस कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के जिला संपादक प्रमोद सामल, जिला संपादक मंडली सदस्य जहांगीर अल्ली, अबी मैती, श्रीमंत बेहरा, सुरेंद्र दाश, जिला समिति सदस्य बीपी महापात्र, बसंत नायक, स्थानीय संपादक, सदस्य विश्वजीत माझी, भगवान कुंडू, चंद्रभानु दास, स्थानीय समिति सदस्य फमना मोहंती, दिबाकर महराना, रत्नाकर नायक, यज्ञेश्वर साहू, बसंत पाधी, एनके रौथराई, बुबुन मैती, प्रमोद परिदा, सुरेंद्र बेहरा, कुंदन बेहरा, सुभाष गैड़ ने बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की।





