सीआरपीएफ का जागरूकता अभियान
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 165 वीं बटालियन ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया।
नितिन सिन्हा (संपादक - खबरसार)
छत्तीसगढ़ राज्य के दूरस्थ वनांचल जिले बीजापुर में भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 01/अक्टूबर/2023 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सीआरपीएफ 165 वी वाहिनी के कमांडेंट धर्मेन्द्र कुमार झा,संजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, आषीश शान्डिल्य वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, 165 वाहिनी के नेतृत्व में के0रि0पु0बल के सभी कार्मिकों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान को चलाया गया। जिसमे बल के सभी कार्मिक और गणमान्य ग्रामीणों नागरिकों ने भाग लिया।
आपको बता दें कि बटालियन के द्वारा दिनांक 15 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक स्वच्छता पखवाडा का भी आयोजन किया गया था। तथा इसी क्रम में दिनांक 01-10-2023 को सुबह 10 से 11 बजे के दौरान फुण्डरी एवं बोदली गांव के बस अड्डा, राष्ट्रीय राजमार्ग (एन0एच)-63 एवं निर्माणाधीन पुल के नीचे स्वच्छता ही सेवा विषेश अभियान चलाया गया।
इस अभियान में बोदली व फुण्डरी गांव के ग्रामीणों सहित भारी संख्या में प्रतिभागियों ने स्वतः ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भविष्य में इसी तरह अपने आसपास के स्थानों को साफ-सुथरा रखने का दृढ़ संकल्प लिया।





