सीआईएसएफ का 56वाँ स्थापना दिवस मनाई गई
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
अनुगुल जिला के तालचेर में 56वां केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का स्थापना दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर सीआईएसएफ की तालचेर इकाई (टीएफएल)के जवान सुबह के 9 बजे स्थापना दिवस का पालन के लिए एक जगह एकत्रित होकर महासमारोह में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीआईएसएफ यूनिट (टीएफएल) तालचेर सुरक्षा प्रभारी के.के पात्रो ने मुख्य अतिथि पंचानन हलधर (जीएम-पीई) को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि श्री हलधर को सीआईएसएफ के गार्डों द्वारा गार्ड आफ आॅनर देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित अतिथियो में टीएफएल तालचर के बलवंत गोसानी (जीएम/सिविल), ज्ञान रंजन नायक (सीएम/एचआर4), सुमंत प्रधान (सीएम/लियासिंग) और सीआईएसएफ के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम स्थल पर अतिथियो द्वारा पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के अभूतपूर्व आयोजन के लिए सीआईएसएफ जावानो को धन्यवाद दिया।





