सात किलो से अधिक गांजा के साथ दो गिरफ्तार

सात किलो से अधिक गांजा के साथ दो गिरफ्तार

दिनांक 14.08.2026 को, राउरकेला आबकारी विभाग द्वारा सुंदरगढ़ के जिला कलेक्टर डॉ. शुभकंर महापात्रा के निर्देशानुसार राउरकेला आबकारी अधीक्षक धनेश्वर बराड़ की देखरेख में लाठीकाटा और शीतलपाड़ा इलाकों में छापामारी कर दो NDPS (गांजा) केस दर्ज किए और 7.100 kg गांजा ज़ब्त किया गया। इस प्रकरण में दो आरोपी  उदय शंकर साहू और सुधांशु रंजन पंडा को कोर्ट में पेश किया गया। इस छापामारी में आबकारी निरीक्षक दुर्बादल बिश्वाल, उप निरीक्षक ज्ञानेश्वरी बिस्वाल, उप निरीक्षक रोहित डनसेना, उप निरीक्षक यतिन देवसा, सहायक उप निरीक्षक आलोक पधान और विभागीय कर्मचारी शामिल थे।