सफलता पूर्वक संपन्न हुआ अक्षत पूजन शोभायात्रा

सफलता पूर्वक संपन्न हुआ अक्षत पूजन शोभायात्रा

प्रेस विज्ञप्ति
श्री राम नूतन विग्रह प्रतिष्ठा के लिए अक्षत पूजन शोभायात्रा आयोजन सफलतापूर्वक किया गया विश्व हिंदू परिषद एवं राम भक्तों के सहयोग से यात्रा का प्रारंभ पूर्व निर्धारित स्थल जूनियर हाई स्कूल विद्यालय के प्रांगण से आरिया कस्बे में स्थान स्थान पर राम भक्तों के पूजन के साथ रामवीर रामलीला मैदान में समापन हुआ।

यात्रा का स्थान स्थान पर राम भक्तों के द्वारा स्थान स्थान पर भव्य पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के द्वारा पूजित अक्षत हर ब्लॉकों के कार्यकर्ताओं को वितरित किया गया विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बताया कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से सनातन घरों में अक्षत पहुंचेगी लोग 22 जनवरी को अपने-अपने गांव में मंदिरों में प्रतिष्ठा के दिन बड़ी दीपावली मनाएं इकट्ठा होकर भजन कीर्तन करें और जब समय मिले प्रभु श्री राम का दर्शन करेंयात्रा में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विवेक सिंह सोनू गौ रक्षा प्रमुख धर्मेंद्र सिंह उपाध्यक्ष भारतीय शुक्ला मातृशक्ति की पालिका कविता जी त्रिपाठी प्रमोद जी संतोष जी अजय जी ब्रजराज जी एवं अन्य हर संगठनों के राम भक्त सम्मानित हिंदू समाज का सहयोग रहा