सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
कांश बहाल फंडी अंतर्गत मंडिया कुदार में हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह खबर फैलते ही राजगांगपुर में शोक की लहर दौड़ गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते कल राजगांगपुर के डालमियाँ सीमेंट में कार्यरत लक्ष्मी रंजन स्वांई का पुत्र रश्मी रंजन स्वाईं (27)एवं रवीन्द्र कुमार पंडा़ (24) राउरकेला से स्कुटी मोटरसाइकिल क्रमांक ओडी 16 एम/2354 से राउरकेला में बाजार का निपटाकर राजगांगपुर लौटते वक्त
कांस बहाल फांडी अंतर्गत मंडिया कुदर में एक बुलट मोटरसाइकिल उनकी स्कूटी पर रखे बैग में जा लगी, जिससे वे वाहन से नियंत्रण खो बैठे और सड़क किनारे लगे बैरिकेड से टकरा गये जिससे दोनो लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे गिर पड़े, दोनो को स्थानीय पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया
बताया गया है कि आज पानपोस में पुलिस की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम किया गया और शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया।





