सड़क दुर्घटना में युवक का हाथ पाँव टूटा

सड़क दुर्घटना में युवक का हाथ पाँव टूटा

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार युवक गंभीर रूप से घायल
तालचेर सदरथाना के निकट तालचेर महाविद्यालय के सामने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तालचर नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मीधर मोहंती अपने साईकिल से घर लौट रहे थे कि अचानक तालचेर महाविद्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कोयला ट्रक, ट्रक नंबर OD-35B-4699 की चपेट में आ गया जिससे उसके दोनों पैर और दोनों हाथ टूट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  उसे तालचेर के मंडपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सको ने उसे अनुगोल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
इस दुर्घटना से आहत स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।  इस कारण सड़क के दोनों ओर सैकडो़ वाहनो की लंबी कतार लग गई।