सजावटी सामान बनकर रह गया एंबुलेंस

सजावटी सामान बनकर रह गया एंबुलेंस

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

आपातकालीन स्थिति में मरीजो को सेवाएं देने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित अस्पताल गाड़ी (एंबुलेंस) अस्पताल परिसर में सजावटी सामान बन कर रह गया। 
यह नजारा है अंगुल जिला के तालचेर में स्थित मंड़पाल अस्पताल का जहाँ पिछले चार महिनो से अत्याधुनिक तकनीक युक्त अस्पताल गाडी़ ज्यो का त्यो पडा़ है। 
इस अत्याधुनिक अस्पताल गाडी का शुभारंभ स्थानीय विधायक ब्रजकिशोरक्ष प्रधान उपखंड स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों की उपस्थिति में एक बडे़ समारोह में किया गया था। 
परंतु शुभारंभ के बाद से ही यह अस्पताल गाड़ी अस्पताल परिसर में रक्त भंडार केंद्र के बाहर खडी़ है। 
खानो और उद्योगों से परिपूर्ण तालचेर जैसे शहर में आए दिन दुर्घटनायें होती रहती है, और मौसम में गर्मी की वजह से आंशूघात,की भी खतरा बढ़ रही है ऐसे में इस अत्याधुनिक अस्पताल गाड़ी का जड़ हो जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।