श्रीराम मंदिर प्रांगण में दस जोडो ने किया सामूहिक विवाह

श्रीराम मंदिर प्रांगण में दस जोडो ने किया सामूहिक विवाह

लखन लोहार (संवाददाता) 

जगत गुरु आदि शंकराचार्य के जन्मोत्सव के अवसर पर हिंदू संगठन आदित्य वाहिनी और आनन्द वाहिनी ने सामूहिक विवाह का आयोजन किया,जिसमें संतोष  लोहार संग नीतु लोहार, सुरज लोहार संग गीता लोहार, बिनोद मुंडा संग फुलमनी, सुरेश संग रुपन साडींल,  दीपक लुगुन संग सरीता लम्बाई, सुमन मुंडा संग सिंदियो मुंडा, रंजीत बड़ाइक  संग रजनी बड़ाइक, पुसना बड़ाइक संग बसंती बड़ाइक, बबलु लोहार संग सोनिया लोहार, रुद्रा गोंडा संग लुइज तांती ने अतिथियो की उपस्थिति में वैदिक पद्धति से एक दूसरे के साथ परिणय सूत्र में वंधे।
दहेज जैसी कू प्रथा को आईना दिखाती यह सामूहिक विवाह बिना किसी साजो सामान के लेन देन के ही संपन्न हुई जो अपने आप में एक मिशाल है उन लोगों के लिए जो शादीयो में बात बात पर रूठ कर शादी जैसे पवित्र बंधन को कलंकित करने का काम करते है। 
बंडा़मुंडा़ 'बी' सेक्टर में स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर परिसर में हुई इस विवाह समारोह को अतिथियो ने आदर्श विवाह बताया और प्रशंसा की। मंदिर के व्यवस्थापक आचार्य जी और विवाह के संयोजक को नवविवाहित जोडों,अतिथियो ने धन्यवाद किया और नये जीवन की शुरूआत के लिए आशीर्वाद लिया। 

इस अवसर पर प्रातःकाल से आरंभ हुई कार्यक्रमों में रूद्राभिषेक, शंकराचार्य जी पादुका पूजन एवं संध्या आरती का कार्यक्रम विधिवत संपन्न किया गया। डाक्टर उमाकांत पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सामुहिक विवाह संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई ।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरएसएस, विहिप, बजरंगदल,गायत्री परिवार,न्याय चक्र फाउंडेशन,लेडी लायन ग्रुप,एसएचजी ग्रुप, एवं स्थानीय समाजसेवीयो का प्रमुख योगदान रहा।
सेवाभावी आचार्य विनय व  लखन लोहार की कोशिश से संपन्न की गई इस सामुहिक विवाह के लिए अपना अहम योगदान देने वाले समाज सेवीयो को दोनों ने संयुक्त रूप से आभार जताया। 
सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराने में शैलेंद्र कुमार मराठा, डी अप्पा राव, उमाकांत पांडा़, विनय आचार्य, प्रह्लाद कुमार तांति, की प्रमुख भूमिका रही।