टीपीडब्लुओडीएल ने गलत तरीके से उपभोक्ताओं पर‌ लगाया जुर्माना

पश्चिम ओडिशा में विद्युत आपूर्ति करने वाली‌ कंपनी टाटा पावर वेस्टर्न ओडिशा डीस्ट्रीबुसन कंपनी लिमिटेड  ने गलत तरीके से उपभोक्ताओं पर  लगाया लाखों रूपये का जुर्माना। 

आज सुंदरगढ़ जिला के नुआगांव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बारीलेप्टा पंचायत कार्यालय में इन समस्याओं के समाधान हेतु एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया था। पर‌ कैंप में शिकायत सुनने के लिए एक भी अधिकारी नहीं आये और फरियादियों को वापस लौटना पड़ा।