शिक्षक दिवस में सम्मानित हुए अवकाश प्राप्त शिक्षक

शिक्षक दिवस में सम्मानित हुए अवकाश प्राप्त शिक्षक

शिक्षक दिवस के अवसर पर सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखंड़ कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त शिक्षको का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बीस अवकाश प्राप्त शिक्षको को पहले पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और फिर मानपत्र,अंगवस्त्र प्रदान कर मंचासीन अतिथियो द्वारा उनका सम्मान किया गया।
सम्मान पानेवाले अवकाश प्राप्त शिक्षको में पीना भोई, मोनिका सोय, दाउद मिंज, मेरी कांडुलना, सत्यानंद दास, बसंत कुमार त्रिपाठी, रमेशचंद्र साहू,प्रसन्न कुमार त्रिपाठी, लालजी साहू, भागा बालिया तांति, मारिया गोरेटी केरकेट्टा, दोमिनीका डूंगडूंग, चक्रधर माहतो,सुब्रत कुमार बेहरा,फेलिक्स कुजुर, गजेंद्र छनछन, जुगल किशोर राय, बालकृष्णा लेंका, बिजय कुमार रथ, किशोरचंद्र जेना आदि है। 
इस अवसर पर सर्वाधिक अंक पानेवाले विद्यार्थीयो को भी पुरस्कृत किया गया। दसवीं की वार्षिक परीक्षा में  ग्रेड़ ए1 और ए2 पाने वाले कमल सूरीन (मोहन मुरली उच्च विद्यालय, करडेगा), प्रतिमा यादव (पंचायत समिति उच्च विद्यालय, नुआगाँव), दिव्या ओराम (सरकारी बालिका उच्च विद्यालय, नुआगाँव) किरण जादब (सरकारी उच्च विद्यालय, खुटगाँव), किशोर (सरकारी उच्च विद्यालय, खुटगाँव),किशोर बडिंग (मोहन मुरली उच्च विद्यालय, करडेगा),सुनिता सिंह (मोहन मुरली उच्च विद्यालय, करडेगा), बिचिता ओराम (पंचायत समिति उच्च विद्यालय,नुआगाँव),संजना ओराम (सरकारी बालिका उच्च विद्यालय, नुआगाँव), सिमरन सुरीन (सरकारी बालिका उच्च विद्यालय, नुआगाँव), सुजिता ओराम (सरकारी बालिका उच्च विद्यालय, नुआगाँव)।
2021 में छात्रवृति पानेवाले कक्षा 5 की सोनाली पात्रा (सरकारी उच्च विद्यालय,सोरडा़),कक्षा 3 के आशुतोष महापात्रा (सरकारी पंचायत समिति विद्यालय, गुटुटोला, बैस्नवी गौड़ (सरकारी उच्चमाध्यमिक विद्यालय, कुंदरा) को पुरस्कृत किया गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन स्व. डा.सर्वपल्ली राधा कृष्णनन की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।उद्घाटन गीत नुआगाँव सरकारी बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं ने प्रस्तुत किया।
वही मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरनापानी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि नुआगाँव की प्रखंड़विकास अधिकारी विकरानी किस्पोट्टा किन्ही कारणो से अनुपस्थित थी।अन्य अतिथियो में उपखंड़ शिक्षाधिकारी एम.के.पंडा, हृषिकेषराय महाविद्यालय के प्रचार्य भावेष चंद्र साहू, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष बिनोद महतो, ने अपना अहम योगदान दिया। मंच संचालन व कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा शिक्षक संघ अध्यक्ष दिलीप साहू ने की।