शिक्षक की आत्महत्या संदेह के घेरे में
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
लाइंग हाई स्कूल के शिक्षक ने की खुदकुशी आत्महत्या के कारणो का पता लगाने के लिए जाँच में जुटी पुलिस।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर लाइंग पंचायत स्थित लाइंग हाई स्कूल में संस्कृत शिक्षक के पद पर कार्यरत शिक्षक संजय परवार ने सुबह अपनी दोनों बेटियों को स्कूल में छोड़ कर आने के बाद अपने चार मंजिला मकान के चौथे तल पर बने एक कमरे में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि यह हत्या है या आत्महत्या ।मौके पर कोई आत्महत्या (सुसाइड) नोट भी नहीं मिला है।
पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर शवपरििक्षण के बााद शल्क परिजनो को सौंप दिया गया है ।
पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सात बजे घर के ऊपर तल्ले में जोर जोर से एक महिला की चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी . आवाज सुनकर पड़ोसी संजय परवार के घर की और दौड़कर जैसे ही छत पर गए तो देखा संजय की पत्नी अपने पति के फंदे से लटके शरीर को पकड़कर रो रही थी . तत्काल वार्ड नंबर एक के पार्षद कौशल सिंह और पड़ोसियों की मदद से फंदे पर लटके संजय को उतार कर राजगांगपुर सरकारी अस्पताल ले गए जहां संजय की जांच करने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया . संजय परवार अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ वार्ड नंबर १ स्थित कुम्हारपाड़ा में रहती थी . मुकुंद परवार के बेटे संजय परमार ( ४ ९ ) बुधवार की सुबह अपनी दोनों बेटियों को निर्मला इंग्लिश स्कूल छोड़कर वापस घर आने के बाद सुबह सात बजे फांसी लगा ली थी . आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है . मृत संजय की पत्नी ने बताया की उनके पति लाइंग हाई स्कूल में संस्कृत के शिक्षक थे कुछ दिनों से स्कूल के काम को लेकर बहुत दवाब में रहते थे . दवाब को लेकर कुछ दिनों से अक्सर वो घर में तनाव में रहने लगे थे। पर ऐसा क्या हुआ की वो अपनी बेटियों को स्कूल से छोड़कर आने के बाद फांसी लगा लिए . पार्षद कौशल सिंह की मदद से घटना के कुछ घंटो के भीतर मृत संजय का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके परिजनों को उनका शव सौंप दिया गया है।





