केमिकल फैक्ट्री में लगी आग फैक्ट्री जल कर खाक
केमिकल प्लांट में आग लगी, पूरा प्लांट जलकर खाक सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर के निकट लमलोई स्थित श्यामा केमिकल प्लांट में आग लग गई, जिससे लाखों के केमिकल पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्राप्त सूचना के अनुसार आज सुबह 10 बजे फैक्ट्री में फिनाइल और एसिड बनाते समय आग लग गई। आग लगने पर डालमिया सीमेंट इंडिया कंपनी की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद डालमिया के आग बुझाने वाले वाहन मौके पर पहुंचने और आग पर काबू पाने के कुछ देर बाद सरकारी फायर ब्रिगेड और राजगांगपुर पुलिस मौके पर पहुंची। आग ईतनी भयावह थी कि आग बुझाने में 6 घंटे लग गए। पता चला है कि पुलिस फैक्ट्री के सभी कागजातों की जांच कर रही है। खबर प्रकाशित किए जाने तक इस आग में किसी के हताहत होने या जान गवांने की सूचना नही मिली है।





