शांति श्रृंखला बनाते हुए रामलला के मंदिर उद्घाटन को दीपावली की तरह मनाने की अपील

शांति श्रृंखला बनाते हुए रामलला के मंदिर उद्घाटन को दीपावली की तरह मनाने की अपील

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

कल दिनांक 22 जनवरी 2024 ,दिन सोमवार को उत्तरप्रदेश राज्य में स्थित अयोध्या धाम में नव निर्मित भव्य मंदिर में भगवान रामलला के विग्रह बालरूप की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में एक उत्सव का माहौल बन गया है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर उद्घाटन को लेकर हर एक भारतीय उत्साहित नजर आ रहा है। शहर, कस्बो, गाँवो में मंदिर उद्घाटन को लाइव देखने के लिए जगह जगह एलसीडी लगाए जाने की तैयारी की जा रही है, अनेको जगह भणडारे का आयोजन किया गया है, संध्या बेला में सभी अपने स्तर से दीपक प्रज्वलित करने की तैयारी कर चुके है। 
प्रशासन भी इसके लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। 
इसीक्रम में आज कई स्थानों पर बैठक आयोजित हुई। 

राजगांगपुर थाना परिसर में पुलिस प्रशासन की अध्यक्षता में हुई शांति कमिटी की बैठक में लोगों को यह कहा गया कि शांति बनाए रखते हुए दीप प्रज्ज्वलित करे। 
पुलिस प्रशासन की ओर से यह अनुरोध किया गया है कि इस त्योहार को शांतिपूर्वक और अनुपालन में कैसे मनाया जाए - सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के तहत सार्वजनिक स्थानों पर कोई पोस्टर या झंडा नहीं लगाया जाएगा, बिना अनुमति के माइक से प्रचार-प्रसार या जुलूस नहीं निकाला जाएगा, मीडिया में कोई भड़काऊ पोस्ट नहीं किया जाएगा। शांति समिति की इस बैठक में स्थानीय तहसीलदार गोप बंधु मल्लिक ने 
शांति श्रृंखला बनाए रखते हुए भगवान रामल्ला की मूर्ति स्थापना को दीपावली की तरह मनाने का अनुरोध किया। शांति समिति के सदस्यों में नगर पालिका के पूर्व मेयर इफ़ितकार अहमद (पकाबाबू), पूर्व भाजपा नगर प्रमुख शंकर सिंह, पूर्व बीजद नगर अध्यक्ष अमरेश पंडा, बजरंग दल के राकेश शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के सदस्य कमल अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शोनी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।