शहर में धूमधाम से निकली गणपति शोभायात्रा

शहर में  धूमधाम से निकली गणपति शोभायात्रा

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में मुंबई के तर्ज पर शहर में सैकड़ों से ऊपर जगहों पर बृजमान होते हैं गणपति बप्पा।

आपको बता दें कि राजगांगपुर शहर में कोविड-19 की वजह से 2 वर्ष गणपति का पूजन प्रशासन के निर्देशानुसार किया गया जिसमें सीमित लोग ही शामिल हो पाए थे। लेकिन इस बार भक्तों द्वारा गणपति बप्पा की पूजा अर्चना 7 दिनो तक धूमधाम से की गई। 

इस बार गणपति बाबा के  विसर्जन में स्थानीय नगरपाल माधुरी लुगुन ने ढोल बजाकर विसर्जन की आगाज की वही भक्तों की जनसैलाब पर लोगों द्वारा अनेक तरह की चर्चाएं सुनने को मिला पूरा शहर गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के गूंज से गुंजयमान हो गया। 

संध्या 4:00 बजे के बाद शहर में निकाली गई भगवान गणेश की शोभायात्रा  पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए लिपलोई आधुनिक तलाव में प्रतिमा का विसर्जन पूरे विधि विधान के साथ 11:00 बजे रात तक चलती रही। अभी भी कई पंडालो में गणपति की प्रतिमा को रखा गया है, जिसका  विसर्जन आगामी शुक्रवार तक की जाएगी।

गणपति बिसर्जन का कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ के देखरेख में कई बटालियन पारा मिलिट्री के जवानो की चप्पे-चप्पे पर मौजूदगी में शांति सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।