शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से नगरपालिका चिंतित
चोरी की बढ़ती घटनाओं पर कड़ा कदम: चोरी की बढ़ती घटना पर अंकुश लगाने के लिए नगरपाल माधुरी लुगुन पार्षदों संग थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर वासियों की चिंताओं पर नगरपालिका हुआ सक्रिय!!
राजगांगपुर: शहर में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने शहर वासियों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए आज नगरपाल माधुरी लुगुन अपने पार्षदों संग थाना पहुंचकर थाना प्रभारी मनोरंजन प्रधान को शहर में बढ़ रही चीरी , छींताई की घटना पर अंकुश लगाने को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में शहर में हो रही चोरी की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की गई। नगरपाल माधुरी लुगुन ने इस दौरान कहा कि शहर वासियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है, और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है। नगरपाल एवं पार्षदों ने थाना प्रभारी मनोरंजन प्रधान का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं का मुख्य कारण नशा है । शहर में जहां जहां भी चीरी हो रही है उसके पीछे नशेड़ियों की अहम भूमिका है ।
शहर में दिन पर दिन बढ़ रही टर्की , गांजे जैसे नशे के धंधे में संलिप्त बड़ी मछलियों पर कार्यवाही करने पर थाना प्रभारी का ध्यान आकर्षित कराया है । नगरपाल एवं पार्षदों ने थाना प्रभारी से अपील की कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए, और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें गठित की जाएं। ताकि शहर में बढ़ रहे चीरी, छींतई की घटना पर अंकुश लगाया जा सके । थाना प्रभारी मनोरंजन प्रधान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी पर अंकुश लगाने को कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है । इस अवसर पर पार्षदों में पूर्ण चंद्र राउत, कौशल सिंह, गोवर्धन तांती, बुध नारायण साहु, स्वेता अग्रवाल, सुमन शर्मा, अलबर्ट कमल मिंज, सुमित्रा बरला, प्यारी तिर्की, सुधीर कुमार शाह, सुस्मिता तीरू, कुंदन सिंह , गांधुरी मिंज सहित सेंगम तिर्की मुख्य रूप से मौजूद रहे ।





