शशिभूषण गहिर को सहायक प्रोफेसर परीक्षा में सफलता
सुशांत मल्लिक (संवाददाता)
कालाहांडी जिले के करलामुंडा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले तेरसिंघा गांव के शशिभूषण गहिर को ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्रोफेसर परीक्षा में सफलता मिली है। यह खबर फैलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
श्री गहिर तेरेसिंहा ग्राम निवासी अवकाश प्राप्त सहशिक्षा निरीक्षक स्वर्गीय टंकधर गहीर एवं कुमुदिनी गहीर के कनीय पुत्र हैl उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा टेरेसिंगा में पूरी की, उसके बाद भवानीपटना सरकारी कॉलेज में बीएससी और आगे जाकर उत्कल विश्वविद्यालय से पीजी किया l हैदराबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी का अध्ययन करते हुए उनकी नियुक्ति प्रोफेसर के पद पर हुई। उनकी सफलता पर कालाहांडी युवा यादव समिति, कार्लामुंडा यादव समिति, टेरेसिंगा ग्राम विकास समिति, कार्लमुंडा प्रेस क्लब आदि सहित कई संस्थानों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है।





