शराब दुकान में चोरी करने वाले सीसीटीवी कैमरे भी उठा ले गए

शराब दुकान में चोरी करने वाले सीसीटीवी कैमरे भी उठा ले गए

राजेश लोहार (स्ट्रींगर) 

चाईबासा: चाईबासा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले टुगंरी स्थित अंग्रेजी शराब दुकान नंबर 7 में देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। शातिर चोरो ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उडा़ ले गए है, यह दुकान झींकपानी निवासी गोविंद कुमार के नाम से पंजिकृत है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर दुकान के पीछे बने वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखी अंग्रेजी शराब, नगद के साथ-साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और रिसीवर तक उठा ले गए।सुबह दुकान संचालक के पहुंचने पर वेंटिलेटर टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि चोर करीब 18–20 बोतल अंग्रेजी शराब और लगभग 35–40 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले दुर्गा पूजा और दीपावली के दौरान भी इसी दुकान में चोरी का प्रयास हुआ था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।