शादी का झांसा देकर 11 साल तक दुष्कर्म करने वाले को हुई जेल

शादी का झांसा देकर 11 साल तक दुष्कर्म करने वाले को हुई जेल

राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर के एक गांव में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से 11 साल तक दुष्कर्म करता रहा और जब युवती शादी करने के लिए कही तो युवक ने मना कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को बैकुंठपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया ।

उप निरीक्षक दिनेश राजवाड़े ने बताया कि राजपुर  एक गांव की युवती 2015 में शादी समारोह में बैकुंठपुर के कसरा गांव गई हुई थी वही अमीन प्रकाश केरकेट्टा से मुलाकात हो गई। दोनो एक दूसरे से मोबाइल फोन पर बात करने लगे। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर 11 साल तक दुष्कर्म करता रहा आरोपी युवक ने 11 साल में युवती से थोड़ा-थोड़ा कर 8 लाख रुपए ले लिया। जब युवती शादी करने के लिए बोली तो युवक ने मना कर दिया। युवती ने अपने परिजनों के साथ थाना आकर केस दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक अमीन प्रकाश को बैकुंठपुर के कसरा गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल दाखिल किया।