विहिप के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित
विश्व हिन्दू परिषद् परशुरामपुर प्रखंड की बैठक जिला अध्यक्ष तथा मठ मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क विभाग प्रमुख गोरक्ष प्रांत दिनेश मिश्र की अध्यक्षता में बेरता मखौड़ा में संपन्न हुई। बैठक में परशुरामपुर प्रखंड अध्यक्ष विमलेंद्र मिश्र, मंत्री ओंकार तिवारी, प्रखंड कार्याध्यक्ष मनोज उपाध्याय, जिला धार्मिक यात्रा प्रमुख राम बहादुर ओझा, अखिलेश पाठक लल्ला पाठक, डॉ विनोद कुमार शुक्ल आदि उपस्थित थे। बैठक में गोरखपुर में होने वाले विश्व हिन्दू परिषद् के प्रशिक्षण वर्ग तथा मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के मऊ में होने वाले प्रशिक्षण शिविर तथा रसड़ा बलिया में होने वाले प्रशिक्षण शिविर के विषय में विचार किया गया। संगठन के सभी इकाइयों पर दायित्वों के निर्धारण पर चिंतन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व हिन्दू परिषद् की भूमिका अत्यधिक महत्व पूर्ण हो गई है। जिहादी आतंकवादियों, लब जिहाद, लैंड जिहाद आदि के खतरे से निपटने के लिए संगठित हिन्दू समाज की आवश्यकता है। धर्म की जय होती है। प्रखंड अध्यक्ष विमलेंद्र मिश्र ने कहा कि हिन्दू समाज के लिए कार्य करना सौभाग्य की बात है। प्रखंड मंत्री ओंकार तिवारी ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद् परशुरामपुर प्रखंड को मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायत तक संगठन किया जाएगा। धार्मिक यात्रा प्रमुख राम बहादुर ओझा ने कहा कि मखौड़ा का राम तीर्थ स्थल में पुण्य स्थान है। मखौड़ा में व्यवस्था की दृष्टि से विकास की आवश्यकता है। अखिलेश पाठक लल्ला पाठक ने कहा कि हिन्दू विरोधी गतिविधियों से निपटने के लिए विश्व हिन्दू परिषद् को शक्तिशाली बनाने की आवश्यकता है। डॉ विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि संपूर्ण विश्व की मानवता भारतीय हिन्दू धर्म और संस्कृति की ओर देख रही है। कार्यक्रम में परशुराम प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।





