विश्व जल संरक्षण दिवस

विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर डालमिया सीमेंट कि ओर से आयोजित कार्यक्रम में अधिकारीयों ने ग्रामीणों को जल कि अहमियत के बारे में बताया

विश्व जल संरक्षण दिवस
विश्व जल संरक्षण दिवस

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता):

विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर भेलुवाडीह गांव में डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड लांजीबरना चुनापत्थर खादान के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) द्वारा विश्व जल संरक्षण दिवस मनाया गया l
इस कार्यक्रम में भेलुवाडीह, डम्पोस, लक्ष्मीपोश, गुण्डीपाड़ा, ज्ञानपाली, बिहाबन्ध, लांजीबरना,और कटंग गांव के लग भग ४०० किसान एवं स्वयं सहायक समूह के सदस्य उपस्थित थे l  
इस अवसर पर सुंदरगढ़ जिल्ले के नाबार्ड अधिकारी शक्ति प्रसन्न महापात्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हो कर लोगो को जल संरक्षण के महत्त्व को समझाते हुए महापात्र ने कहा कि कृषि क्षेत्र में जल का सही उपयोग हो सके इस बात का हम सबको ध्यान देना चाहिए l 
अन्य अतिथियो में सुंदरगढ़ आईटीडी विभाग के अधिकारी गंगाधर किसान इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर किसान एवं स्वयं सहायक समूह के सदस्यों को कृषि क्षेत्र में सरकारी योजनाओ के बारे में अवगत कराया l

इस कार्यक्रम में उपस्थित डालमिया सीमेंट मानव संसाधन विभाग के सुधीर महान्ती ने अपने सम्बोधन में जल ही जीवन है का महत्व को समझाया और इस अमूल्य संपत्ति का संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए उपस्थित समस्त ग्रामवासियों को अनुरोध किया l श्री महंती ने बताया कि जल संरक्षण को डालमिया प्रबंधन प्रमुखता देता है l 
ज्ञानपाली सरपंच श्रीमती इंदिरा खालखो ने कंपनी के जल संरक्षण अभियान का स्वागत किया एवं इस कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपंन्न करने के लिए पंचायत के तरफ से हर तरह का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया l

डालमिया सीमेंट सी.एस.आर. विभाग के मुख्य श्री तपन नायक ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत किया एवं कंपनी के सी.एस.आर. विभाग द्वारा जल संरक्षण में किये गए विभिन्न परियोजना के बारे में जानकारी दी एवं कंपनी के साथ हाथ मिलाकर अंचल के विकाश करने के लिए ग्रामवासियों को अनुरोध किया l

इस कार्यक्रम को सफल एवं सुन्दर बनाने के लिए स्वयं सहायक समुह द्वारा आदिवासी नृत्य का मंचन किया गया l 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सी.एस.आर विभाग के  शोभारानी महांती, शिव नारायण परिडा़, बिउटिलता तिर्की ,सुजाता दास, राकेश लाक्रा, दीपक सेनापति, दीपक तांती एवं सस्मिता सोरेन आदि ने अहम योगदान दिया।
भेलुवाडीह गांव के किसान राजकुमार खालखो ने कंपनी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रसंशा की एवं अंत में उपस्थित समस्त अतिथियों को धन्यवाद अर्पण किया l