विश्वकप हाकी टिकटो का राजनीतिकरण
हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक)
ओडिशा सरकार की मेजबानी में हो रही हाकी विश्व कप को लेकर ओडिशा सरकार आरंभ से ही आलोचनाओ में घीर गई है।
एक ओर राउरकेला में विश्व स्तरीय नवनिर्मित बिरसामुंडा हाकी स्टेडियम के उद्घाटन को लेकर भाजपा ने बीजद पर तानाशाही का आरोप लगाया था। वही दूसरी ओर भाजपा ने बीजद पर आज विश्वकप हाकी की टीकटो का राजनीति करण करने का आरोप लगाया है।
भाजपा नेता निहार राय ने बीजद पर यह आरोप लगाया है कि बीजद नेता विश्वकप हाकी का मैच देखने के लिए अपने समर्थको को हजारो पास दिला दिए तथा टिकट भी समर्थको के घर तक पहुँचाया जा रहा है।जिसका फायदा उठाते हुए कुछ लोग टिकटो की कालाबाजारी भी कर रहे है ऐसे में जो वास्तव में हाकी प्रेमी है वे खेल देखने से वंचित हो रहे है।
बताते चले कि कुछ दिनों से टिकट के कालाबाजारी की खबरे विभिन्न माध्यमो से सुनने को मिल रही है। भाजपा नेता श्री राय ने टिकटो की खुली बिक्री की मांग की है।उन्होने यहाँ तक कहा कि मुझे पास की आवश्यकता नही मैं भी पैसे देकर टिकट खरीदना चाहता हूँ।





