विभिन्न समस्याओं को लेकर की गई बैठक
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के गोदीबांध से एनटीपीसी दीपशिखा मार्ग की दयनीय स्थिति को लेकर स्थानीय निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए आज गदाशिला शिव मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई।
कामरेई पंचायत के पूर्व सरपंच दीनबंधु भूतिया के नेतृत्व में आयोजित सर्वदलीय बैठक में तालचेर जन विकास कल्याण संघ के सहयोग से कनिहा प्रखंड की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी।
जिसमें युद्ध स्तर पर कनिहा से गोदीबंध तक चारलेन सहित वर्तमान सड़क की मरम्मत किए जाने,आम लोगों और स्कूल कॉलेज के छात्रों के आने-जाने के समय में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनो के यातायात पर रोक, गोदी बंद से किसी भी सड़क दुर्घटना या मौत के मामले में स्थानीय प्रशासन जिम्मेदारी ले और सभी चिकित्सा खर्चों को वहन करे साथ ही परिवार का समर्थन करे और एनटीपीसी/एमसीएल/जेआईटीपीएल के कार्यों से हर गांव में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ हर गांव में प्रकाश व्यवस्था, पेड़-पौधे लगाने जैसे समस्याओं को प्रमुखता दी गई।
इस बैठक में पर्यावरण सुधार के लिए स्थानीय प्रशासन जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर समस्या से रुबरू कराने पर सहमति हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में संघ के सहयोग से सर्वदलीय समिति का गठन कर कडि़हां प्रखंड़ क्षेत्र में आनेवाले पंचायतो के महिला संगठनों, युवा संघों,सरपंचो, समितियों, बुद्धिजीवियों, श्रमिक संगठनों और जागरूक नागरिकों से संपर्क किया जाएगा।
इस बैठक में भूपेन थंब, द्रुमद प्रधान, सरोज धर, जितेंद्र महापात्रा, प्रथम नाइक, मनोज कुमार मोहंती, टूना नाइक, अभय कुमार नाइक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।





