एम रामपुर जेएमएफसी कोर्ट के नए भवन का भव्य उद्घाटन

एम रामपुर जेएमएफसी कोर्ट के नए भवन का भव्य उद्घाटन

सुशांत कुमार मल्लिक (संवाददाता) 

आज कालाहांडी जिला एम रामपुर और केसिंगा में,ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. एस. मुरलीधर द्वारा दीवानी जज और जेएमएफसी के नए भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और अध्यक्ष, कोठावाड़ी समिति उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डा. बी.आर.सड़गी , उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल, प्रताप कुमार पात्र, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार सतर्कता अखिल कुमार, जिला और दौरा न्यायाधीश कालाहांडी दीप्ति रंजन कानूनगो,जिला मजिस्ट्रेट कालाहांडी पी.अन्वेषा रेड्डी,आरक्षी अधीक्षक, कालाहांडी अभिलाष जी., बार एसोसिएशन एम. रामपुर के अध्यक्ष जय नारायण सिंहदेव, संपादक, बार एसोसिएशन, एम. रामपुर यतिन कुमार साहू उपस्थित थे। अतिथियो का अभिवादन एवं स्वागत करने के लिए घुमुरा नृत्य की धुन पर मुख्य अतिथि व अतिथियों का स्वागत किया गया।


मंचासीन अतिथि उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ एस मुरलीधर, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ.बी.आर.राशदंगी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय नारायण सिंहदेव, संपादक यतिन कुमार साहू का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया। उपस्थित मंचासीन अतिथियो के स्वागत में ओडिशा का राष्ट्रगान "बंदे उत्कलजनानी" गया गाया।
 रंजन कानूनगो ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि एम. रामपुर बार एसोसिएशन की निरंतर रुचि और प्रयासों के कारण, सभी सुविधाओं के साथ यह नया भवन सभी को उचित न्याय देने में सक्षम होगा और इसके लिए, वकीलों और न्यायिक अधिकारियों की ईमानदारी और गंभीर जिम्मेदारी है।  उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डा.बी.आर.सड़गी ने अपने भाषण में कहा कि यह अदालत आम लोगों की सेवा के लिए है और युवा वकीलों से आह्वान किया कि नीचले तबके तक के लोगों के लिए न्याय की उम्मीद पर खरा उतरे।उन्होने कहा कि उच्च न्यायालय के मामले भी इस जगह से ऑनलाइन लड़ा जाएगा। आज के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता गंगाधर मोहंती, बिश्वम्बर मोहंती, अधिवक्ता बिमल चंद एवं जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह देव को मुख्य अतिथि ने मानपत्र देकर सम्मानित किया। नए भवन में सीसीटीवी, चाइल्ड केयर, ब्रेस्टफीडिंग रूम, पार्किंग स्पेस, दिब्यांग के लिए रैंप, साक्षी गृह,अमासी गृह, ई.सेवा केंद्र, ई.फाइलिंग, कैंटीन, मॉडल कोर्ट की व्यवस्था की गई है।