विकास धारा ओडिशा सारा कार्यक्रम आयोजित

विकास धारा ओडिशा सारा कार्यक्रम आयोजित

कालाहांडी ज़िले के करलामुंडा ब्लॉक और ज़िले के अलग अलग हिस्सों में विकास का संदेश पहुंचाने और लोगों को सरकार की कामयाबियों के बारे में बताने के मकसद से गुरुवार को ब्लॉक परिसर में विकास धारा ओडिशा सारा, जाति जनजाति भाषा कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित यह कार्यक्रम ज़िले में अलग अलग जगहों पर हो रहा है। करलामुंडा  के प्रखण्ड विकास अधिकारी सुचरिता मुगरी बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं और राज्य सरकार के दो साल और केंद्र सरकार के 12वें साल पूरे होने के मौके पर मिली अलग अलग कामयाबियों के बारे में बताया।मंचासीन अतिथियों में सुरेंद्र भोई ब्लॉक उपाध्यक्ष और जन जातीय ब्लॉक अध्यक्ष, डोलामणि भोई भाजपा मंडल अध्यक्ष , बारुण छतिया व अन्य संगठनों एवं सरकारी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिला और पुरुषों ने भाग लिया । त्रिभुवन माझी और मधुसूदन बाग ने मंच संचालन किया।