वालेश्वर ट्रेन दुर्घटना में अबतक 288 मृत 900 घायल

वालेश्वर ट्रेन दुर्घटना में अबतक 288 मृत 900 घायल

हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक )

ओडिशा के बालेश्वर में बीती शाम को हुई तीन ट्रेन दुर्घटना का जायजा लेने प्रशासनिक अधिकारी, रेलवे अधिकारी,रेल मंत्री, केन्द्रीय मंत्री, समेत राज्य के मुख्य मंत्री नवीन पटनायक भी घटना स्थल पर पहुचे है। ताजा जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री घायलो से मिलने अस्पताल गए।
बताते चले कि खड़गपूर रेल मंडल अंतर्गत आनेवाले खड़गपुर से तकरीबन 140 किलोमीटर दूर भानगा बाजार में कोरोमंड़ल एक्सप्रेस,दूरांतो एक्सप्रेस और मालवाही ट्रेन के बीच हुई आपसी टक्कर में मीडिया सूत्रों से मिलरही जानकारी के अनुसार अबतक 288 यात्रीयो की मौत हो चुकी हैं और तकरीबन 900 घायल है। 


घयलो की चिकित्सा बालासोर जिला चिकित्सालय, सोरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भद्रक जिला चिकित्सालय, खंटपाडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एससीबी कटक, व भुवनेश्वर के नीजी अस्पतालों में हो रही है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीटर के माध्यम से इस दुःखत घटना के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतको को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो - दो लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। वही ओड़िशा में मानवता की मिशाल पेश करते बालेश्वर मेडिकल कालेज में युवको ने ट्रेन दुर्घटना में घायल जरूरतमंदो को रक्त देने के लिए लम्बी कतार लगा दी है।

इस दृश्य को कनक न्यूज ने ट्वीट किया है। 
ओडिशा पुलिस द्वारा दुर्घटना की जानकारी के लिए हेल्पलाईन नंबर सार्वजनिक किया गया है। 

फिलहाल दुर्घटना स्थल पर बचाव व राहत कार्य जारी है।