वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण कल-ये पाँच राशियाँ होगी अधिक प्रभावित
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, इन 5 राशियों को होगी हानि
विज्ञान के अनुसार, सूर्य या चन्द्र ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना है। पर धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगने को अशुभ माना जाता है।इस दौरान किसी भी प्रकार से शुभ कार्य करने की मनाही होती है। सन् 2021 में साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून दिन गुरूवार को लगने जा रही है।
इस बार लगने वाली सुर्यग्रहण की खास बात यह है कि यह सूर्य ग्रहण वलयाकार होगी। इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक तौर पर दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर प्रारम्भ होकर संध्या 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा।
वैज्ञानिको के मतानुसार, जब सूर्य का करीब 99 प्रतिशत हिस्सा चंद्रमा द्वारा ढ़क जाता है,उस समय सूर्य किसी चमकीले छल्ले की तरह नजर आता है। इसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते है,अंग्रेजी में इसे रिंग ऑफ फायर कहते हैं। वलयाकार सूर्य ग्रहण का नजारा कुछ ही क्षणों के लिए देखा जा सकेगा। जहां देश में कोरोना से जंग जारी है वहीं धार्मिक दृष्टि से ग्रहण का लगना अशुभ माना जा रहा है। ज्योतिष की माने तो,भले ही सूर्य ग्रहण भारत में न दिखाई दे पर इसका प्रभाव देश के सभी लोगों पर पड़ सकता है। ऐसे में कई राशियां आर्थिक दृष्टि से प्रभावित होंगी।
सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा असर
बृष, मिथुन, सिंह,तुला और मकर इन पाँच राशियों पर पडे़गी।





