विद्यार्थीयो के बीच सेंपल टेस्टपेपर का वितरण

विद्यार्थीयो के बीच सेंपल टेस्टपेपर का वितरण

 

राजगांगपुर के डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) टीम द्वारा दसवीं कक्षा के छात्रों के बीच सैंपल टेस्ट पेपर वितरण किया जा रहा है।

इस पहल के तहत,संयंत्र का लक्ष्य आने वाले दिनों में लगभग 600 छात्रों तक पहुंचना है। महामारी के कारण पिछले 2 वर्षों में छात्रों को पढ़ाई में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं, चुँकि कक्षा शिक्षण अब ऑनलाइन मोड में बदल गया है। इसे ध्यान में रखते हुए और आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में दसवीं कक्षा के छात्रों की सहायता करने के प्रयास में, संयंत्र ने ऐसी पहल की है। डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड, राजगांगपुर कारखाना मुख्य श्री चेतन श्रीवास्तव ने केशरामल हाई स्कूल के छात्रों को सैंपल टेस्ट पेपर वितरित किए। उन्होंने दसवीं कक्षा के छात्रों का मनोबल बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री श्रीवास्तव ने छात्रों से खेल और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न भी पूछे और छात्रों से सही उत्तर पाकर प्रसन्न हुए । उन्होंने प्रधानाध्यापिका समेत स्कूल के शिक्षकों की भी तारीफ की l
कार्यक्रम में केशरमल बॉयज हाई स्कूल की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ललित प्रवा कुलु और केशरमल गर्ल्स हाई स्कूल अलंदा की प्रधानाध्यापिका  श्रीमती अल्फ्रेड केरकेटा के साथ अलंदा सरपंच श्रीमती अस्रिता मांझी, समिति सदस्य श्रीमती सुनीता मंगर और स्कूल प्रबंधन अध्यक्ष  कल्याण टोप्पो ने कार्यक्रम में भाग लिया l

कार्यक्रम का आयोजन सीएसआर विभाग के शिव नारायण परजा द्वारा जिटल  द्वारा किया गया और रानीबंधा हाई स्कूल के प्राचार्य श्री स्वराज राउतरे द्वारा संचालित किया गया। उपस्थित अभिवावक और सम्बंधित गांव के सरपंच ने संयंत्र के इस नेक पहल के लिए अपना आभार व्यक्त किया।