वकील को मिली तारीख पर तारीख तो बैठ गए धरने पर
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
क्या होगा जब वकील ही दफ्तर के चक्कर काटने लगे, ऐसा एक वाक्या देखने को मिला अंगुल जिला के तालचेर स्थित तहसील कार्यालय में।
तालचेर तहसील कार्यालय में अधिवक्ता प्रताप प्रधान का कुछ काम था जिसके लिए कर्मचारी अधिवक्ता को हमेशा एक के बाद एक तारीक दे दिया करते थे। जिससे क्षुब्ध होकर श्री प्रधान तहसील कार्यालय के फर्स पर धरने पर बैठ गए। अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा अधिवक्ता श्री प्रधान को उनके काम हो जाने का आश्वासन देने पर वे धरने से उठे।
अतिवक्ता श्री प्रधान से फोन पर मिली जानकारी के अनुसार उनका कुछ काम तालचेर तहसील कार्यालय में पैसे जमा करने के बावजूद कई दिनों से लंबित पड़ा था। कर्मचारी उन्हें हमेशा एक नया समय और तारीख दे दिया करते थे। आखिरकार कर्मचारियों के इस रवैये से तंग आकर उन्होने कार्यालय के फर्श पर ही धरना दे दिया।





