विकास मुलक कार्यो के लिए भाजपा ने लिखा पत्र

विकास मुलक कार्यो के लिए भाजपा ने लिखा पत्र

रघुनाथपाली निर्वाचन मंडली अंतर्गत आनेवाले लाठीकटा प्रखंड़ के बिभिन्न ग्रामांचल, शहरांचल, एवं बिभिन्न सेक्टरो में स्थित बस्तियों में विकास कार्यो जैसे रास्तो में प्रकाश के लिए सोलार लाईट लगाना, रास्ता,ड्रेन,शौचालय आदि के निर्माण करने तथा अंचल को साफ सुथरा रखने के लिए जगह-जगह कूड़ादान लगाना, इत्यादि कार्यो के लिए इस्पात संयंत्र के अधिकारीयो का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से भाजपा अनुसूचित बिभाग के राज्य उपसभापति दुर्गा तांति पत्र के माध्यम से सुंदरगढ़ जिला के सांसद जुएल ओराम से अनुरोध किया है।  सांसद श्री ओराम राउरकेला इस्पात संयंत्र के भार प्राप्त निर्देशक को पिछले अक्टूबर माह के 21 तारीख को एक पत्र के माध्यम से इस संबंध में जानकारी दी थी।

इन समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पहले भी राउरकेला इस्पात संयंत्र के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर चुके है।

विज्ञापन