लूट के मामले में सात गिरफ्तार लाखों की नगदी समेत सामान जप्त
सुशांत मलिक (संवाददाता)
भवानीपटना में एक व्यापारी से लाखों रुपये की लूट के मामले में नरला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच के बाद 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3 लाख 85 हजार रुपये नगद, 7 दशमलव 690 ग्राम सोना, 2 कार, 2 मोटरसाइकिल और 10 से ज़्यादा मोबाइल फोन ज़ब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में विकास चंद्र साहू, सुशांत गौड़ा, प्रदीप कुमार नाइक, प्रशांत कुमार जाल, देबाशीष गौड़ा, अजीत कुमार साहू और आर्यन नाइक शामिल हैं। नरला थाना प्रभारी केवल्य सेठ ने पत्रकार सम्मेलन बुलाकर घटना की जानकारी दी । सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में 3 और आरोपी फरार हैं।





