लूट के पुराने मामले में दो युवक गिरफ्तार

लूट के पुराने मामले में दो युवक गिरफ्तार


विरमित्रापुर पुलिस ने लूट के मामले में दो युवको को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है। 
सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सितम्बर 2021 को बिरमित्रापुर थाना अंतर्गत पाताल काण्ड़ के निकट राष्ट्रीय राजपथ में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक लाईन ट्रक को रोक कर चालक के साथ मारपीट कर उसके पास से पाँच हजार रुपये लूट ली गई थी, जिसकी शिकायत चालक द्वारा विरमित्रापुर थाने में की गई थी। 
उस वक्त इस मामले में पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया था और कुछ लोग फरार हो गए थे। 
बीते गुरुवार को पुलिस ने दबिस देकर घटना में शामिल और दो लोगो को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है। 
दोनो युवको की पहचान इस प्रकार है - बनमुंडा दफई निवासी विवेक बांकिरा( 28), और जियो कॉलोनी के 21 वर्षीय सुमित धरेयी।पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के पास से एक स्कूटी (OD-18T-4609) जप्त की है।