लूट का खुलासा नहीं होने से पुलिस की सक्रियता पर उठ रहे सवाल

लूट का खुलासा नहीं होने से पुलिस की सक्रियता पर उठ रहे सवाल

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर थाना अंतर्गत ओसीएल मार्केट में सात दिसम्बर 2022 बुधवार रात नौ बजे एक व्यवसायी से कथित रूप से लाखों रुपये की लूट होने की घटना सामने आई है ।

सूत्रों के मुताबिक ओसीएल मार्केट के एक प्रमुख व्यापारी विजय कुमार सेनापति विगत रात अपना व्यवसाई प्रतिष्ठान बंद कर घर लौट रहे थे । इस दौरान दो बदमाश उसके पास आए और उनपर हमला कर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए । घटना की सूचना मिलने पर राजगांगपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की । जिसमें पता चला कि विगत 6 साल पहले 5 बदमास रात 10 बजे घर मे घुस कर उसके हाथ पैर बांध कर बंदी बना कर बंदूक की नोक पर घर से सोना अलंकार व रुपये लूट कर चले गए थे । ठीक उसी प्रकार गत 9 महीने पहले दोपहर 2 बजे घर लौटते समय 4 बदमाशों में 2 बदमाश उसके घर के  बरामदे में रखे बैंग को उनके पास से लूटने कोशिश कर रहा था । तभी शोर मचाने से श्री सेनापति के भाई के द्वारा दरवाजा खोले जाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए । आपको बता दें इस प्रकार की घटना उक्त व्यवसाई के घर पर 3 बार हो चुकी है । लेकिन प्रशासन बदमाशों को पकड़ने में असफल हो रही है । उसी प्रकार शहर मे कुछ दिन पहले बगिचापाड़ा में भी चोरी की वारदात सामने आई थी , लेकिन इन सभी घटनाओं को लेकर उचित कारवाई न होने पर नगर के बुद्धिजीवियों के बीच पुलिस प्रशासन के  कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठ रहे है जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है ।