लुआकेरा में वायो प्लांट परियोजना का जोरदार विरोध

राउरकेला स्मार्ट सिटी से सटे लुआकेरा गांव में ऑयल इंडिया के बायो प्लांट का निर्माण कार्य पुलिस सुरक्षा में फिर दुबारा शुरू होने से स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। वही 
स्थानीय लोगो के विरोध के बीच दो प्लाटून पुलिस बल तैनात कर इस प्लांट का कार्य करवाया जा रहा है। जिसपर स्थानीय  ग्रामीण पारदर्शिता, संवाद व पर्यावरणीय प्रभावों पर सवाल उठा रहे है। राउरकेला सेक्टर 15 थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले लुआकेरा में प्रस्तावित ऑयल इंडिया के बायो प्लांट का निर्माण कार्य मंगलवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच दोबारा शुरू कराया गया है। लगभग 10 एकड़ भूमि पर बनने वाली इस परियोजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए,मौके पर दो प्लाटून पुलिस बल तैनात किया है।
निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी संबंधित डी वाई एस पी जोन वन, मनोरंजन प्रधान सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।जानकारी के अनुसार, परियोजना का निर्माण कार्य रविवार को शुरू हुआ था, लेकिन स्थानीय लोगों के तीव्र विरोध के कारण इसे बीच में रोकना पड़ा। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर मंगलवार को पुनः निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया।अधिकारियों के अनुसार, संबंधित भूमि पहले राउरकेला स्टील प्लांट, के अधीन थी। बाद में इसे ओडिशा सरकार को हस्तांतरित किया गया, जिसके बाद राज्य सरकार ने लगभग 10 एकड़ भूमि ऑयल इंडिया को बायो प्लांट स्थापित करने के लिए आवंटित की।
दूसरी ओर, स्थानीय ग्रामीणों का विरोध जारी है। उनका आरोप है कि परियोजना शुरू करने से पहले प्रभावित लोगों की आपत्तियों और चिंताओं पर समुचित विचार नहीं किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पारदर्शी संवाद स्थापित करने तथा परियोजना के सामाजिक एवं पर्यावरणीय प्रभावों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यह मामला एक बार फिर इस बहस को सामने लाता है कि विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में स्थानीय समुदाय की भागीदारी, विश्वास और प्रभावी संवाद कितना आवश्यक है, ताकि विकास और जनहित के बीच संतुलन कायम रखा जा सके।