मूल्य वृद्धि को लेकर विदेशी शराब दुकानों पर कार्रवाई
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के तहसीलदार मनमथ नायक की मौजूदगी में आबकारी बिभाग ने चार विदेशी शराब की दुकानों पर छापेमारी की।
इन बिदेशी शराब की दुकानो में सरकारी नियमो की अवमानना करते हुए 20 से 30 रुपये अधिक में विदेशी शराब बेची जा रही है।
शहर के मध्य मे स्थित वार्ड नंबर एक बीरबरपल्ली, हाटोतोटा, रेलवे लाइन, बाइपास, शर्मा चौक,स्थित बिदेशी शराब की दुकान में कार्यवाही करते हुए
उन दुकानो से जुर्माना वसुला गया।
हालाँकि, तालचेर क्षेत्र में, बड़ी मात्रा में सफेद जहर, भांग, गाँजा, कोरेक्स और नाइट्रोजन की गोलियों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है, इसके प्रति ड्रग्स विभाग या आबकारी बिभाग ने कभी ध्यान ही नही दिया।
नतीजतन, आज के युवा इस घातक लत के आदी हैं और विभिन्न असामाजिक गतिविधियों में लिप्त होकर अपना भविष्य वर्वाद कर रहे है।





