लिटिल फ्लावर स्कूल की नई शाखा बभनान में शुरू हुई

लिटिल फ्लावर स्कूल की नई शाखा बभनान में शुरू हुई

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आज शिक्षा का एक नया अध्याय जुड़ गया। आज जिले के एक प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान लिटिल फ्लावर स्कूल की एक सहयोगी शाखा का शुभारंभ किया गया ।
आज बस्ती जिले के बभनान में लिटिल फ्लावर स्कूल की सहयोगी शाखा का शुभारंभ किया गया, जिसे शिक्षा के क्षेत्र में इस अंचल के लिए एक नए युग की शुरुआतक के रूप में देखा जा रहा है। स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस सत्र में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू होंगी, और अगले वर्ष से सी बी एस ई बोर्ड से इंटर तक की कक्षाएं संचालित होंगी, जिससे छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की जा सकेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि , दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।‌वही राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के कुलपति विजेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, और इस नए अध्याय की शुरुआत की गई।इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कवि। पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर रामनरेश सिंह मंजुल ने कहा, ।शिक्षा के क्षेत्र में लिटिल फ्लावर स्कूल की सहयोगी शाखा बभनान में एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है और छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है।अपने सम्बोधन में विजेंद्र सिंह कुलपति, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय ने कहा, यह शिक्षण संस्थान इस क्षेत्र का उगता सूरज है। यहां के लोग अब गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा अपने बच्चों को दिला सकेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को न केवल शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि उन्हें जीवन के हर पहलू में सफल बनाना है।इस शुभारंभ के साथ, बस्ती जिले के छात्रों के लिए एक नए और उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत हुई है। विद्यालय के प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि वे छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।लिटिल फ्लावर स्कूल की सहयोगी शाखा बभनान में शुरू होने वाली कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि वे छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए अनुभवी शिक्षकों की टीम तैयार कर रहे हैं।विद्यालय में छात्रों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल का मैदान और कंप्यूटर लैब शामिल हैं। विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को न केवल शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि उन्हें जीवन के हर पहलू में सफल बनाना है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश शुक्ल ने कहा कि, प्रबंधन ने दूर दराज के ग्रामीण इलाके में इस तरह के विद्यालय खोलकर जो व्यवस्था दी है वह काबिले तारीफ है। यहां से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे ।सहयोगी संस्था रामकुमार विक्रम सिंह विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह ने अपने  सम्बोधन में आशीर्वाद प्रदान किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेन्द्र सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, हर्रैया, अशोक मिश्र प्रबंधक मां गायत्री इंटर कालेज, लालबहादुर सिंह प्रधानाचार्य सावित्री देवी इंटर कालेज भदावल, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका हर्रैया राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, हरिनारायण  ,अवधेश तिवारी, अनिल ओझा, रोहिताश्व सिंह नीलू ,फैय्याज अहमद जय प्रकाश सिंह एवं विद्यालय परिवार के लोग सहित क्षेत्र की सम्मानित जनता अभिभावक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों को निदेशक अम्बरीष सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा प्रबंधक किरन सिंह सबका आभार ज्ञापित किया।