लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण
गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता)
मनोहरपुर प्रखंड के डिंबुली पंचायत अंर्तगत कमारबेड़ा स्कूल मैदान में बुधवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव,मनोहरपुर प्रखंड प्रमुख गुरुवारी देवगम,प्रखंड़ विकास अधिकारी शक्तिकुंज,मुखिया हल्यानी जाते उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो के हाथों विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में ज़िलापरिषद उपाध्यक्ष,प्रमुख,बीडीओ,मुखिया एवं अन्य के हाथों विभिन्न लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों के अलावा कंबल का वितरण किया गया। वही जिला उपाध्यक्ष,प्रमुख व मुखिया ने कार्यक्रम में लगे विभिन्न स्टॉलों का भी निरीक्षण किया.साथ ही उपस्थित लोगों से सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।उपस्थित ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गयी।
मौके पर मनोहरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्तिकुंज ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. वहीं जिला उपाध्यक्ष रंजित यादव ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाना ही सरकार के द्वारा आयोजित शिविर का मुख्य उद्देश्य है. ताकी इस शिविर के माध्यम से पंचायत स्तर पर गांव में ही सरकारी अधिकारी पहुंच कर आपकी समस्या सुन रहे हैं और मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करने का कार्य कर रहे हैं।
इस शिविर में बडी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाए। राज्य सरकार की सोच है कि प्रशासन के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को तक पहुँचे जिससे उसका और क्षेत्र का समग्र विकास हो सके। हो प्रखंड प्रमुख ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को संवेदनशील होकर कार्य करने का निर्देश दिया। और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इसकी प्रचार प्रसार को तेज करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित कराएं।
ग्रामीण इन योजनाओं का ले रहे है लाभ-
ग्रामीण अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट योजना, सावित्री बाई फुले बालिका समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, मनरेगा,पेंशन आदि विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे है। शिविर में ई श्रम विभाग समेतक्रियान्वयन समिति सदस्य, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजेंद्र बाड़ा, एई मनय मुदैया, एई नरेश तियु, सीडीपीओ गीता सोय, पंचायत जनप्रतिनिधि, मुंडा समेत अन्य मौजूद थे।





