लापता युवक का शव सडी़ गली अवस्था में बरामद हुआ 

लापता युवक का शव सडी़ गली अवस्था में बरामद हुआ 

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

राजगांगपुर थाना अंतर्गत आनेवाले समलेइमुंडा गांव से थोड़ी दुर में अमर बेल की झाड़ियों के बीच युवक का सड़ा गला शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार कुतरा थाना अंतर्गत आनेवाले कटांग गाँव निवासी पूनम टोपनो अपने दो पुत्रों को लेकर जिसमें मृतक प्रवीण टोप्पो (21) भी था, अपने भाई के घर राजगांगपुर थाना अंतर्गत समलेई मुंडा के ओरामपाडा़ में विवाह भोज खाने गई थी। भोज के उपरांत प्रवीण टोपनो को उनकी माता और छोटे भाई ने घर जाने के लिए बुलाया पर वह मामा के घर पर ही रूकने की इच्छा जताई और यह कहकर अपनी माँ और छोटे भाई को घर भेज दिया कि मैं कल जाउंगा। 

और वहीं से वह लापता हो गया। प्रवीण टोप्पो के लापता होने के बाद कोई सूचना ना मिलने पर दिनांक 1-1-24 को प्रवीण के परिजनों ने लांजीबेरना पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जब समलेई मुंडा गांव के कुछ लोग गायें चरने गयीं तो उन्हें पता चला कि किसी अंजान युवक का शव झाड़ियों के बीच पडा़ है।  अज्ञात युवक की मौत की खबर फैलने के बाद कई लोग वहां जमा हो गये और पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर लांजीबेरना चोकी प्रभारी खगपति बिस्वाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल करना आरंभ कर दिया और दिनांक 1-1-24 को दर्ज हुई गुमशुदगी की शिकायत के आधार पर उसके परिवार को बुलाया । जिसपर मृतक की मां घटना स्थल पर आकर मृतक का  पैंट शर्ट देखी ओर शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की। जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगांगपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।