लाखो के ब्राउनसुगर के साथ एक महिला गिरफ्तार
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर: तालचेर के आबकारी विभाग ने देवलबेड़ा कॉलोनी से 18 ग्राम ब्राउनसुगर जब्त कर एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार ममहिला का नाम सलीमा बेगम है।महिला से जब्त की गई ब्राउनसुगर की कीमत करीब एक लाख 80 हजार रुपये है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तालचेर इलाके में ब्राउनसुगर के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग कड़ी नजर रखे हुए है। आबकारी विभाग को जानकारी मिली थी कि ब्राउनसुगर के अवैध कारोबार में देउलबेड़ा की सलीमा बेगम शामिल है। आज जब सलीमा बेगम ब्राउनसुगर लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रही थी, तभी अंगुल आबकारी विभाग का सचल दस्ता ने उसपर धावा बोल दिया।पुलिस सूत्रों से बताया गया है कि तलाशी के दौरान उनके पास से 18 ग्राम ब्राउनसुगर बरामद किया गया।





