एक्वानाईन कंपनी की बोतल में मिला अशुद्ध पानी

एक्वानाईन कंपनी की बोतल में मिला अशुद्ध पानी

आज हम कहीं भी जाएं और हमें प्यास लगे तो हम आंख मुंदकर एक पानी की बोतल खरीद लेते है। आज पानी की सील बंद बोतल हर जगह उपलब्ध है। और हमें यह लगता है कि सील बंद पानी की बोतल का मतलब शुद्धता की गारंटी होगी। पर आज हम आपको जो दिखाने जा रहे है। वह देखकर आपका यह भ्रम टूट जाएगा। अभी आप जो देख रहे है, यह सील बंद पानी की बोतल एक्वा नाईन नामक कंपनी की बोतल है, जिसका उत्पादन सुंदरगढ़ जिला के बिसरा प्रखंड अंतर्गत आनेवाले डरईकेला में श्रीराम फ्लोर मील द्वारा किया जाता है।

बोतल में अंकित तारीक के मुताबिक इस बोतल की उत्पादन तिथि 3 सितम्बर 2025 है । अर्थात महिने भर पहले ही इस बोतल में पानी भरा गया है। इस बोतल के  अंदर भरे हुए पानी को हिला कर देखने पर पानी के अंदर हरे रंग का पदार्थ साफ नजर आ रहा है। यह पदार्थ क्या है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। यहाँ सबसे बडा़ सवाल यह है कि ये पदार्थ बोतल के अंदर गया कैसे। इस बोतल में फिल्टर किया हुआ आर ओ का पानी होना चाहिए। पर ऐसा लगता है, कि इस बोतल  के पानी भरते समय शुद्धता के सारे नियमों को दरकिनार कर पानी बोतल के अंदर भर दी गई। इस बोतल को देखकर एक बात आपके मन भी उठ रही होगी कि अब कहीं भी हमें प्यास लगे तो, बोतल बंद पानी लूं या नां लूं। पानी शुद्ध हो गा या नहीं कैसे पता चले।