लंबे अंतराल के बाद समान्य हुआ नालको
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
16 दिन के लंबे अंतराल के बाद समान्य हुआ नालको सीपीपी प्लांट। तालचेर विधायक ब्रजकिशोर प्रधान की देखरेख में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
भारत की नवरत्न कंपनीयो में से एक नाल्को के संचालन के बारे में तालचेर सुरक्षा मंच और नाल्को अधिकारियों ने जानकारी दी है,कि कल तालचेर के विधायक की मौजूदगी में उच्च अधिकारियों और नाल्को प्लांट प्रबंधन एवं तालचेर नागरिक सुरक्षा समिति के बीच भुवनेश्वर में एक चर्चा हुई,और यह निर्णय लिया गया कि भूमि स्वामित्व की समस्या को उनकी देखरेख में एक बैठक आयोजित करके हल किया जाएगा। अगले एक महीने के भीतर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के तत्वधान में हुई बैठक के बाद में तालचेर सुरक्षा मंच की ओर से जारी बंद के आह्वान को एक माह के लिए स्थगित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नालको उस पाइपलाइन से प्रभावित 5 पंचायतों के भूमिहीन लोगों के हक के लिए किए जा रहे विरोध प्रदर्शन एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है।
तालचेर सुरक्षा समिति द्वारा विरोध प्रदर्शन के कारण परिवहन रोक दिया गया था। नाल्को सीपीपी संयंत्र के राख प्रबंधन में हुई समस्याओं के कारण संयंत्र की 5 इकाइयाँ बंद कर दी गईं थी।जो अब पूर्ववत चलमयान हो गई है।





