अग्नि पीड़ित परिवारो के मदद के लिए बढे कई हाथ
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
समाजसेवी विभूति साहू की ओर से चार अग्नि पीड़ित परिवारों को मदद पहुँचाई गई।
तालचेर के एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता विभूति साहू ने तालचेर अनुमंडल के कनिहा प्रखंड के कामरेई पंचायत के गांडेबरणा गांव में आग से पीड़ित चार परिवारों को सहायता प्रदान की है।
कुबेर बेहरा, प्रताप बेहरा, अक्षय बेहरा और सुबरना बेहरा आदि चार लोगो के सात घरो में आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल गया।
आग लगने की समाचार सुनते ही सामाजिक कार्यकर्ता श्री साहू मौके पर पहुंचे और इनके साथ एस बेहरा, दुखबंधु भूटिया, राजीव दास, विजय कुमार बेहरा, शिखर नाइक, बलभद्र नाइक, सिपुन साहू, अथानी नाइक, अमर नाइक आदि लोगो ने भी पिडित परिवारो की मदद के लिए हाथ बढाया।





