रोटरी क्लब राउरकेला रिवरसाइड द्वारा गर्म कपड़ों का वितरण

रोटरी क्लब राउरकेला रिवरसाइड द्वारा गर्म कपड़ों का वितरण

राउरकेला के प्रधानपाली में स्थित बिरसा मुंडा उच्च विद्यालय के आदिवासी छात्रों को ठंड से बचाने के लिए रोटरी क्लब राउरकेला रिवरसाइड द्वारा स्वेटर बांटे गए हैं।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला गवर्नर एफ.सी.मोहंती सम्मानित अतिथियो में एजी सुचिस्मिता बिश्वास, रोटेरियन अंजना मैत्रा शामिल हुईं और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।  क्लब के अध्यक्ष सिद्धिनाथ ज्योतिषी, सचिव भगवान पाढ़ी सहित प्राकतन के अध्यक्ष डॉ. पी.सी.  महापात्रा, डॉ. आर.  सी  मेहर, बसंत तेशी, सुखविंदर सिंह शेखो, सतीश मिश्रा, भादू प्रधान, बसंत तांती, पंडना ज्योतिषी और दिमहम महापात्रा मौजूद होकर प्रमुखता से योगदान दिया।  स्कूल के प्राचार्य विजय कुमार प्रधान, त्रिलोचन नायक सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों के बीच स्वेटर बांटने में सहयोग किया। उल्लेखनीय है कि यह स्कूल अपनी उत्कृष्ट हॉकी के लिए जाना जाता है।  स्कूल के कई पूर्व छात्र देश-विदेश में हॉकी खिलाड़ी के रूप में प्रसिद्ध हुए हैं।  रोटरी रिवरसाइड पिछले सात वर्षों से इसे हैप्पी स्कूल के रूप में अपनाकर स्कूल के सर्वागीण विकास एवं सुधार के लिए सहायता प्रदान कर रहा है।