रोटरी क्लब राउरकेला रिवरसाइड का स्थापना दिवस मनाया गया।

रोटरी क्लब राउरकेला रिवरसाइड का स्थापना दिवस मनाया गया।

30 जून को रोटरी क्लब राउरकेला रिवरसाइड का स्थापना दिवस गोपबंधु पुस्तकालय, छेंड में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने पिछले रोटरी वर्ष की समाज सेवा गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा दिया तथा सभी सदस्यों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंकर प्रसाद त्रिपाठी ने सदस्यों को आगामी वर्ष में भी इसी तरह सहयोग की कामना की। कार्यक्रम के आयोजन में क्लब के संस्थापक सदस्य मिहिर रॉय, नबघनन साहू, सुशांत दास तथा दीपक दास ने सहयोग किया। डॉ. पी. के. साहू, डिंपल साहू, विजयलक्ष्मी मिश्रा तथा अनीता रानी ने संगीत प्रस्तुत किया, जबकि राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता दीपांजलि तथा स्वयंसम्पुन्या नृत्य ने सभी का मनोरंजन किया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. पी. सी. महापात्र, कोषाध्यक्ष बसंत पाछी, डॉ. सुधारानी प्रधान, सुखविंदर सिंह, डेमी प्रधान, डॉ. भक्तिप्रसाद महापात्र, शशिकांत स्वैन, मंजुला पात्रा, घनश्याम मिरी, रवीन्द्र कुमार दास, लालतेन्दु प्रधान, अनंग मंजरी साहू, सिमरन जीत, लिली स्वैन, अजय साहू, काशीनाथ साहू, विद्या महापात्र, पुस्तकालय संपादक और कोषाध्यक्ष हरिहर सत्पथी और लक्ष्मण नाथ दास अपने परिवार के साथ उपस्थित थे।