रेल दुर्घटना में बाल-बाल बचे यात्री
राजीव कुमार ( संवाददाता )
झारखण्ड़ के सिमडेगा जिला अंतर्गत आने वाले कनरवाँ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आज हुई रेल दुर्घटना में सैकडो़ यात्री बाल बाल बच गए इन यात्रियो को कनरवाँ स्टेशन पर ही रोका गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हटिया डिविजन में आने वाले कनरंवा स्टेशन पर आज हटिया राउरकेला यात्री ट्रेन क्रमांक 58659 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उल्लेखनीय है की ट्रेन अपने तय समय पर हटिया से राउरकेला के लिए रवाना हुई थी।
कनरंवा स्टेशन से ट्रेन छुटने के बाद केबिन मे तैनित कर्मचारी की गलती से ट्रेन डेड ट्रैक पर चला गया और ट्रेन के डेड ब्रेकर से टकराने से ट्रेन का इंजन अपने से जुडे़ बागियो से अलग होकर सामने देव नदी में उतर गया।
इंजन के बोगियो से अलग होने के कारण ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित रह गए। यह घटना कनरवाँ स्टेशन के निकट दक्षिण केबिन के पोल संख्या 526 के 7-8 के पास हुई। इस दुर्घटना में ट्रेन का चालक भी बाल बाल बच गया ।

इस घटना के संवंध में मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेन तकरीबन चार सौ यात्रियों को लेकर 19 मई कि रात्री के नौ बजे कानरवाँ स्टेशन से होकर गुजरी।स्टेशन से लगभग सात सौ मीटर आगे जाकर पोल संख्या 526/7-8 के पास स्लिप साइडिंग को तोड़ते हुये ट्रेन का इंजन देवनदी में उतर गया। बताया जा रहा है कि केबिन में तैनात कर्मचारी की गलती से उक्त घटना घटी। घटना की जानकारी मिलते ही रेल पथ निरीक्षक प्रेमानन्द उपाध्याय,विद्याधर भोई, सनत कुमार मिश्र,अवधेश कुमार,परवीन कुमार एवं रेलपुलिस थाना प्रभारी विजय पाण्डे़ पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। सेक्सन इंचार्ज निर्मल कुमार, शिव शंकर सिंह, ट्राली मैन निर्मल महतो एवं अभिषेक कुमार घटना स्थल पर पहुच कर मदद कर रहे हैं।
ट्रेन के चालक अजित कुमार,और बिजेंद्र कुमार को सुरक्षित बताया जा रहा है । घटना के बाद सभी यात्रियों को कानरंवा स्टेशन में रोका दिया गया है





